Skip to content

Goldfish Ka Scientific Name || गोल्ड फिश का साइंटिफिक नाम क्या है

goldfish ka scientific name

Goldfish Ka Scientific name kya hai :- आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि goldfish ka scientific name क्या है और या कितने प्रकार की होती है। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि इस मछली का आकार कितना होता है और इसका आहार क्या है।

goldfish ka scientific name

Goldfish Ka Scientific Name क्या है?

Goldfish ka scientific name “carassius auratus” है। हिंदी में इसे सुनहरी मछली के नाम से जाना जाता है। यह देखने में छोटी सुनहरे रंग की बहुत खूबसूरत मछली होती है। यही कारण है कि इसे ज्यादातर लोग अपने घरों में पालते हैं।

गोल्डफिश का इतिहास

कुछ किताबों और इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन फिश की उत्पत्ति चीन के जिहुआन में माना जाता है। बताया जाता है कि यहां पर सुनहरी मछलियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। लेकिन सब इस बात से अनजान थे।

एक बार कुछ लोग जिहुआन मैं स्थित एक पर्वत के पास पहुंचे तो वहां पर एक नदी में देखा कि बहुत सारी सुनहरी मछलियां है। इसके बाद किसी ने इस मछली को वहां के राजा को गिफ्ट दिया और यह मछलियां राजा को बहुत पसंद आई व उन्होंने इसे पाल लिया। इसके बाद से इन मछलियों को पालने का चलन शुरू हो गया।

समय के साथ-साथ इनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और यह चीन से आस-पड़ोस के देशों तक पहुंचने लगी। पहले चीन से जापान और फिर 17 वीं सदी में  यूनाइटेड किंगडम,‌‌ यूरोप और फिर अमेरिका में पेश की गई। सभी देशों के लोगों ने इन मछलियों को बहुत पसंद किया और इन्हें पालना शुरू कर दिया।

गोल्डफिश आकार

गोल्डन फिश 8 इंच तक लंबी होती है और इसके शरीर की तुलना में इसके पंख थोड़े छोटे होते हैं। यह कई रंग की होती हैं जैसे लाल, पीला, नीला, बैगनी, सफेद और काला और यह सभी रंग सुनहरे होते हैं। जो इस मछली को बहुत आकर्षक बनाते हैं।

कितने प्रकार की गोल्डफिश होती हैं?

मैंने आपको बताया कि गोल्डफिश कई कलर और साइज की होती है। इनकी एक दो नहीं बल्कि पूरी दुनिया में 16 प्रजातियां पाई जाती है और हर प्रजाति का एक अनोखा रूप रंग होता है।

1. Egg-gish Goldfish
2. Oranda Goldfish
3. Pompom Goldfish
4. Celestial Eye Goldfish
5. Comet Goldfish
6. Ranchu Goldfish
7. Ryukin Goldfish
8. Telescope Goldfish
9. Butterfly Telescope Goldfish
10. Veiltail Goldfish
11. Common Goldfish
12. Shubunkins Goldfish
13. Calico Goldfish
14. Bubble Eye Goldfish
15. Fantail Goldfish
16. Lionhead Goldfish
17. American Shubunkin
18. Japanese Shubunkin
19. Bristol Shubunkin

गोल्डफिश के लिए वातावरण

गोल्डफिश मीठे पानी में रहने वाली एक मछली है और यह बहुत संतुलित वातावरण में रह सकती है। 18 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान गोल्डफिश के लिए अच्छा माना जाता है और यह इतने सेल्सियस में आसानी से जीवित रह सकती है। गोल्डफिश औसतन 6 साल तक जीवित रहती है।

गोल्डफिश का भोजन

यह एक सर्वाहारी मछली है यानी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन इसे पसंद है। जहां कुछ गोल्डफिश मीठे पानी में रहती हैं तो कुछ गोल्डफिश समुद्र के खारे पानी में भी पाई जाती है।

गोल्डफिश को पालना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

जैसा कि पहले हमने आपको बताया कि गोल्डफिश को ज्यादातर देशों में पाया जाता है। अगर आप भी इसे अपने घर पर पालने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ चीजें पता होना अनिवार्य है।

• पानी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से कम और 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ना होने दें।

• 30 सेंटीमीटर तक gold fish की लंबाई हो सकती है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर टैंक का निर्माण करवाएं।

• इनके खानपान का विशेष ध्यान रखें। इनका भोजन वैसे तो शैवाल, लार्वा, कीट आदि है। गोल्डफिश का भोजन मार्केट में भी आसानी से मिल जाता है।

• अगर आप घर में टैंक में गोल्ड फिश को पाल रहे हैं तो उसमें एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पर इनके बच्चे छिप सकें।

• टैंक का पानी समय-समय पर बदलते रहे।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि goldfish ka scientific name kya hai, गोल्ड फिश कितने प्रकार की होती है, गोल्ड फिश का इतिहास क्या है? इसके साथ ही हमने आपको बताया कि गोल्डफिश का भोजन क्या है और यह किस तरह के वातावरण में रहती है। अगर इसके अलावा भी आप का कोई प्रश्न हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

nv-author-image

Akash Kumar

Hello friends my name is Akash Kumar. I am the founder of this blog. I am interested in reading and teaching people about technology and blogging. My objective is that I can provide you the best information. So that you too have complete knowledge about new technology and blogging.If you have any questions in your mind, you can ask us without hesitation. We will try to answer your question as soon as possible.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *