Fill in some text

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के लिए कान्स एक बड़ा मंच है जहां पर अब भारतीय एनिमेशन को एक्सप्लोजन मिलने वाला है।

और ऐसा भारत सरकार की वजह से हो रहा है, इसके लिए एनिमेशन उद्योग ने सरकार के इस कदम की प्रशंसा भी की है।

रजत ओझा जो अपनी कंपनी गैमेट्रोनिक्स के साथ कांस महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उन्होंने कहा कि

भारतीय एनिमेशन अपनी पहचान बनाने के लिए काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहा था लेकिन अभी तक उसे कोई कुछ नहीं मिला था।

पर अब सरकार के प्रयास से कांस में एक्सपोजर मिलने से भारतीय एनिमेशन उद्योग के बारे में अंतरराष्ट्रीय धारणाएं भी बदलेंगी।

आपको बता दें कि भारतीय एनिमेशन को अब दुनिया भर के देशों में पसंद किया जाने लगा है।

भारतीय एनिमेशन जैसे छोटा भीम, मोटू पतलू, बाल गणेशाऔर बाल हनुमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एनिमेशन उद्योग अब इसे और उचाईयों पर ले जाना चाहता है। इसके लिए  इस साल 5 नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।