WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Google Go से unlimited Photo और GIF आदि कई चीजें देखें व Download करें

google go

आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे Google go क्या है और यह आपके लिए कैसे मददगार साबित हो सकता है। आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है और हम अपने स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा गूगल उपयोग करते हैं। यदि हमें कोई photo या gifs download करने होते हैं तो हम अपने ब्राउज़र में जाते हैं और वहां पर उस फोटो या जीआईएफ से जुड़े केवल डालते हैं और हमारे सामने कई सारे नतीजे आ जाते हैं। लेकिन यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। आज हम आपको गूगल को के बारे में बताएंगे जिससे आप चंद सेकेंड में ही अपने पसंद की फोटो जीआईएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Google go एक ऐसा एप्लीकेशन है। जिसमें आपको कुछ भी search, voice search, camera translate, discover, image, GIFs, YouTube सहित कई चीजें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही आप अपनी पसंद की वेबसाइट भी add कर सकते हैं।

Search

Search पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको उसमें trending topic दिखाई देंगे। यदि आप उसमें से ही किसी चीज को search करने वाले थे तो आपको बस उस topic पर click करने की जरूरत है और उसके जुड़ी हुई पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। अन्यथा आप जो भी सर्च करना चाहते हैं सर्च कर सकते हैं।

Voice search

Voice search का उपयोग आजकल सबसे ज्यादा होता है। लोग टाइप करने से ज्यादा वॉइस टाइपिंग करना पसंद करते हैं। इसलिए यदि आप वॉइस सर्च करना चाहते हैं तो इसमें इसके लिए भी Google go में ऑप्शन दिया गया है।

Camera translate

Camera translate का उपयोग भी आजकल बहुत होता है। पहले के एप्लीकेशंस में हमें जिस भी वर्ल्ड को ट्रांसलेट करना था उसे लिखना पड़ता था। जिसकी वजह से समय काफी बर्बाद होता था। लेकिन camera translate गूगल गो का एक ऐसा ऑप्शन है। जिसमें आप कुछ भी और किसी भी भाषा में translate कर सकते हैं।

Discover

Google go में discover का विकल्प भी दिया गया है। जिसमें आपको न्यूज़ और कई सारी जानकारी मिलती है। इसमें आपको technology, politics, sports, Bollywood, Hollywood आदि सभी से जुड़ी हुई ताजा खबरें मिलती है।

Image

Image किसी भी चीज की हो आप Google go पर आकर सर्च कर सकते हैं। इमेज के अंदर आप good morning, good night, happy birthday, inspirational quotes, love quotes, wallpaper, cricket, nature, Bollywood आदि सभी की image मिल जाती हैं। इसकी खासियत यह है कि आप जिस भी इमेज पर क्लिक करेंगे उससे जुड़ी हुई और उसी तरह की कई सारी इमेज खुलती चली जाएंगी। वह भी HD quality में।

GIFs

GIFs का विकल्प Google go का सबसे अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है। क्योंकि जब भी हम किसी से व WhatsApp, Hike आदि पर chat करते हैं तो हमें जीआईएफ की भी आवश्यकता पड़ती है। गूगल गो में जीआईएफ का ऑप्शन दिया गया है जिसमें क्लिक करने के बाद आपके सामने good morning, good night, funny, I love you, thank you, thumbs up, ok,Hi, happy birthday, miss you, yes, no, sorry,huge,bye, please आदि की अलग-अलग कैटेगरी देखने को मिलेगी जिस पर आप क्लिक करेंगे उसी से जुड़े हुए GIFs आपको मिल जाएंगे।

YouTube

YouTube का उपयोग हम सबसे ज्यादा करते हैं। हमें कोई भी जानकारी चाहिए हो या तो हम गूगल का उपयोग करते हैं या फिर यूट्यूब पर जाकर वीडियो देखते हैं। Google go में YouTube का भी ऑप्शन दिया गया है जिस पर क्लिक करने के बाद आप यूट्यूब पर पहुंच जाएंगे और अपनी मनपसंद की वीडियो देख सकते हैं।

आज की इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि Google go क्या है और इससे आपको क्या फायदा हो सकता है। इसके साथ ही हमने Google go के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिससे आपको काफी मदद मिलेगी। यदि अभी भी आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हम से पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *